हमारा कर्तव्य संस्था ने गरीब बच्चों के साथ मनाई होली

 

Noida : हमारा कर्तव्य संस्था द्वारा कर्तव्य की पाठशाला के नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ सुंदर तरीक़े से होली बनाई। बच्चों को होली बनाने का यह अनोखा तरीक़ा बड़ा पसंद आया व साथ में बच्चों को मिठाई गुजिया व बहुत सी ख़ुशियाँ वितरित की गई।
संस्था के संस्थापक दिनेश पांडेय ने बच्चों को होली के महत्त्व के बारे में बताते हुए बच्चों व आस पास के लोगों से अपने अंदर की बुराई को भी जलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मनोज कटारिया, मिसभा , अभिषेक तिवारी , डॉक्टर भारती सैनी, राहुल, देवांशी, व अन्य लोग उपस्थित रहे।