अक्टूबर में नॉएडा वासियों को मिलेगी 6 परियोजनाओं की सौगात, जानें कौन सी है यह परियोजनाएं

नोएडा प्राधिकरण अक्टूबर में 183.66 करोड़ रुपयों की लागत से बनी 6 परियोजनाओं का शुभारंभ करने जा रहा है। जिनसे शहर के निवासियों को काफी लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं से नोएडा चमकेगा, खेलेगा, और रफ्तार भी पकड़ेगा | नोएडा प्राधिकरण इन छह बड़ी योजनाओं को जिले को समर्पित करने जा रहा है। इनमें से कुछ योजना तो तैयार हो चुकी है और कुछ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन 6 योजनाओं में 183.66 करोड़ रुपयों की लागत आई है। शहर के निवासियों को इन योजनाओं से बहुत राहत मिलेगी।

1- सर्फाबाद का मिनी स्टेडियम
सर्फाबाद में स्थानीय खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्टेडियम बनाया गया है। इस स्टेडियम को बनाने में 54.16 करोड़ रुपए की लागत आई है। अक्टूबर महीने में स्टेडियम को खोल दिया जाएगा। अब स्टेडियम के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बहुत जल्द नोएडा के युवा यहा खेल सकेंगे।

2- सेक्टर-117 में मास्टर ग्रीन पार्क
सेक्टर-117 में मास्टर ग्रीन पार्क का शुभारंभ अगले महीने किया जाएगा। वर्क सर्किल-6 के अंतर्गत आने वाले नोएडा सेक्टर-117 में मास्टर ग्रीन पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जो अब पूर्ण रूप से पूरा होने जा रहा है। इस पार्क को बनाने में 23.99 करोड रुपए की लागत आई है।

3- सेक्टर 51, 50, 27, 71 और 72 चौराहे पर अंडरपास
सेक्टर 51, 50, 27, 71 और 72 के चौराहे पर अंडरपास का काम काफी समय से चल रहा था। बीच में मेट्रो पिलर की वजह से इसका निर्माण कार्य काफी दिनों तक बंद रहा था। लेकिन अब इसका कार्य पूरा होने जा रहा है। इस अंडरपास को बनाने में 59.33 करोड़ रुपए की लागत आई है। अंडरपास बनने से वाहन तेजी से दौड़ने लगेंगे।

4- औद्योगिक सेक्टर 145, 151 और 158 का विकास
प्राधिकरण ने कारोबारियों की मांग पर सेक्टर 145, 151 और 158 में विकास कार्य कराए थे। इन तीन सेक्टरों के विकास कार्यों मैं 39.59 करोड़ रुपए की लागत आई है। अब यह कार्य अपने अंतिम चरण पर है। जिसका अक्टूबर में शुभारंभ कर दिया जाएगा।

5- नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश द्वार
प्राधिकरण ने औद्योगिक नगरी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई एंट्री पॉइंट और आकर्षित प्रवेश द्वार बनाए हैं। अब प्राधिकरण ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक और प्रवेश द्वार बनाया है। इस प्रवेश द्वार के निर्माण में 4.99 करोड रुपए की लागत आई है।

6- सेक्टर 157 और 159 के बीच प्रवेश द्वार
प्राधिकरण ने नोएडा सेक्टर 157 और 159 के बीच में एक और नई प्रवेश द्वार का निर्माण किया है। इस प्रवेश द्वार का कार्य अपने अंतिम चरण पर है। यह प्रवेश द्वार 1.6 रुपए की लागत से बना है। इस प्रवेश द्वार में रंगीन लाइटें भी लगाई गई है।