पुलिस ने किया जनता की मदद से 01 चोर को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20/10/2022): थाना इकोटेक-3 नोएडा पुलिस द्वारा जनता के लोगों की मदद से एक चोर चेतन पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम रामबास, थाना शिकारपुर, जनपद बुलन्दशहर वर्तमान पता कुलेसरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर को घटनास्थल वादी का मकान, कुलेसरा, से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा वादी दीपक पुत्र राजवीर निवासी कुलेसरा थाना इकोटेक-3 के किरायेदार विनोद कुमार के रिक्शा (ठेली) व एक लोहे का तवा जिसका वजन लगभग 20 किलोग्राम व एक तवे का स्टैण्ड चोरी करके ले जाते हुये पकडा गया।

जिसके सम्बन्ध में वादी दीपक की तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक-3 पर मु0अ0सं0 432/2022 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है।