नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20/10/2022): दिनांक 19.10.2022 को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट. का वांछित अभियुक्त विजय शिंदे पुत्र नानक चंद शिंदे निवासी सी-439, पुरानी सीमापुरी, थाना सीमापुरी दिल्ली वर्तमान पता सी 1/53, डी.एल.एफ भोपुरा, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद को जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 19.09.2022 को थाना सेक्टर-24 पर अभियुक्त 1.विनोद उर्फ सोनू सिंह उर्फ अमन पुत्र रमेश चन्द निवासी घंटा घर, थाना सब्जी मण्डी, दिल्ली, 2.भारत सक्सैना उर्फ नानू पुत्र लक्ष्मणदास सक्सैना नन्द नगरी, थाना नन्द नगरी, दिल्ली 3.विजय शिंदे पुत्र नानक चन्द शिंदे निवासी सी 439 पुरानी सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली के विरुद्ध श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय से गैंगचार्ट अनुमोदित कराकर मु0अ0सं0 365/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. पंजीकृत हुआ था। यह गैंग अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर सोने की चेन छीनकर इस गैंग के सदस्य विजय शिंदे सुनार को बेचते है।

इस गैंग का सदस्य विनोद उर्फ सोनू सिंह उर्फ अमन जिला कारागार में निरुद्ध है एवं अभियुक्त भारत सक्सैना उर्फ नानू तथा विजय शिंदे जेल से बाहर थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी जिसके फलस्वरूप अभियुक्त भारत सक्सैना उर्फ नानू नें माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया तथा अभियुक्त विजय शिंदे को दिनांक 19.10.2022 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 1101/2021 धारा 411/413/414 भादवि थाना सेक्टर-49, नोएडा।
2.मु0अ0सं0 147/2022 धारा 411/413/414 भादवि थाना सेक्टर-49, नोएडा।
3.मु0अ0सं0 174/2022 धारा 392/411/34 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।
4.मु0अ0सं0 197/2022 धारा 413/411/468 भादवि थाना सेक्टर-24, नोएडा।
5.मु0अ0सं0 229/2022 धारा 392/411/34 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।
6.मु0अ0सं0 365/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट. थाना सेक्टर-24, नोएडा।