पुलिस ने किया अभिरक्षा से फरार आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20/10/2022): थाना फेस-1 पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार वांछित अभियुक्त भीष्म पुत्र चेतन निवासी ग्राम हरौला, सेक्टर-5, थाना फेस-1, नोएडा को थाना क्षेत्र के एफ-6 खण्डरनुमा बिल्डिंग, सेक्टर-8 नोएडा के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसको दिनांक 18.10.22 को 1 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 521/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त शौच के बहाने से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

अभियुक्त के फरार होने के सम्बन्ध में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 522/22 धारा 223/224 भादवि पंजीकृत किया गया था।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 523/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1, नोएडा।
2.मु0अ0सं0 522/22 धारा 223/224 भादवि थाना फेस-1, नोएडा।
3.मु0अ0सं0 521/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-1, नोएडा।
4.मु0अ0सं0 57/2019 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।
5.मु0अ0सं0 60/2019 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।
6.मु0अ0सं0 64/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, नोएडा।