गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 अप्रैल 2024): गौतमबुद्ध नगर के शिवालिक पार्क, नोएडा हाट में चुनाव प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन है। केंद्रीय गृह मंत्री यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के लिए वोट मांगेंगे।

वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। नेताओं में आपसी समन्वय का अभाव दिख रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर गठबंधन में सभी नेताओं को एकसाथ लेकर चलने में विफल होते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज यानी शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में गृहमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता भाजपा के पाले में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के पाला बदलने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी, परंतु विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आज गृहमंत्री की मौजूदगी में ये सभी नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालाकि यदि सही में ऐसा होता है तो फिर इंडिया गठबंधन को चुनाव में इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इन तमाम सियासी कयासों के बीच एक बात तो स्पष्ट है कि गौतमबुद्ध नगर में इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है और साथ ही नेताओं में आपसी समन्वय का अभाव दिख रहा है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।