केपटाउन में गंदगी और मक्खियों ‌ के कारण लोग सोसाइटी छोडने पर मजबूर

नोएडा। मक्खी हर किसी के लिए परेशानी का सबब होती ही हैं। मगर सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन में मख्खियों के कारण लोग घर छोडने पर मजबूर है। सीवी-5 टावर निवासी पूनम सिंह ने बताया कि बेसमेंट में यहां बहुत गंदगी है जिससे मख्खियों की संख्या से निवासी परेशान है। हम तो यहां नही रहते घर छोडकर जा रहे है। पिछले पांच साल सोसाइटी में रह रहे है लेकिन कुछ दिनों से साफ सफाई नही हो रही गंदगी का अंबार है। लिफ्ट से लेकर फ्लैट में भी ये मक्क‌िया घूम रही है। बुधवार को शिकायत करते हुए पूनम ने बताया कि लोग हमारे घर आने से कतराने लगे हैं। इसी वजह से हम अब इस सोसाइटी में नही रहेगें। अभी कुछ दिन पहले प्राधिकरण के अधिकारियों ने गंदगी को लेकर जुर्माना भी लगाया था पर किसी के उपर कोई फर्क नही पड रहा है। कई किरायदारों ने तो दूसरा मकान भी खोज लिया है।

बिल्डर की लापरवाही के कारण गंदगी फैल रही है। कूड एकत्र करने का अलग से कोई इंतजाम नही है। जबकी पैसा भी लिया जाता है।प्राध‌िकरण के जुर्माना के बावजूद भी सफाई नही कराई जा रही है।
अरुण शर्मा एओए अध्यक्ष सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74

मक्ख‌िओं के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बिल्डर यदि जल्दी से दवा छिडकाव नही करायेगा तो हमें मजबूरन प्रर्दशन करना पडेगा।
नवीन दुबे सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74