छठ पूजा 2021 : छठ मईया के जयकारों से गूंजा नोएडा शहर, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

नोएडा। महापर्व छठ के मौके पर बुधवार शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। अब बृहस्पत‌िवार को सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य

देने के साथ छठ पर्व का चार दिनी अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद व्रतियां पारण कर ठेकुआ का प्रसाद बांटेंगी। सेक्टर सोसाइटी में बने घाटों के अलावा कई

लोगों ने अपने घर की छतों पर ही अर्घ्य दिया। भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन नदी, सेक्टर व सोसाइटी के घाटों में शाम को सूर्य को अ‌र्घ्य

देकर व्रतधारियों ने अपने घर की खुशहाली की कामना की। अच्छी बात यह रही कि लोग कोरोना से बचाव करते हुए दिखाई दिए। कई व्रतधारियों ने अपने घरों की

छत व बालकनी में टब में पानी एकत्र कर सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। छठ मैया के जयकारों से गूंज उठी। डूबते सूरज की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद का वितरण

हुआ। कई सोसायटियों में बने स्वीमिंग पूल को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।बुधवार को सेक्टर 31 स्थित

शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया। वही नोएडा। स्टेडियम

सेक्टर-75,71,73,78,78,22,33,105,82 समेत शहर के कई सेक्टर और सोसाइटी में पूजा का आयोजन किया गया।

Photo Highlights | NOIDA Chhath Ustav 2021