राष्ट्रीय शिक्षा दिवस केन्द्रीय विद्यालय पर प्रत‌ियोगिता का हुआ आयोजन

नोएडा। बृहस्पत‌िवार को केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-24 में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत कई प्रकार की गतिविधियां/प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर कराई गई। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के पूर्व प्रथम शिक्षा मंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस उत्सव को वि द्यालय के प्राचार्य मकुेश कुमार गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर छात्रों को
देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के विषय में जानकारी देकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रीति शर्मा द्वारा किया गया । प्रधानाध्यापिका विनीता सक्सेना ने बच्चों के कार्यों का अवलोकन किया,वाष्नेय , जितेंद्र ने बच्चों के के द्वारा रैली निकाली।