थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा गुण्डा अधिनियम में जिला बदर किया गया एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद।

Noida (20/12/2021): दिनांक 19/12/2021 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गुण्डा अधिनियम में जिला बदर किया गया एक अभियुक्त राकेश पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम अगरबस्ती, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के अगरबस्ती तिराहे पर गुलजार आटो वर्कशाँप की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

राकेश पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम अगरबस्ती, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 726/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 727/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः

01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस।