नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14/01/2022): थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा कल नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 09/01/2022 को आरोपी द्वारा अपने गांव की ही रहने वाली नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई थी जिसके संबंध में पीडिता के भाई द्वारा थाना सेक्टर-143 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

12/01/2022 को थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा आरोपी को मेट्रो स्टेशन सेक्टर-143 से गिरफ्तार किया गया है। और आरोपी प्रमोद पुत्र महेश मूलरूप से मैहथरा, थाना बहजोई , जिला संभल का रहने वाले हैं और वर्तमान में आरोपी काफी समय से ग्राम शहदरा, थाना सेक्टर-143 में रह रहा है।

पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ पहले भी मु0अ0सं0 156/ 2021 धारा 363 भादवी थाना विजयनगर, गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज है, अब आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में .मु0अ0सं0 16/2022 धारा 376 भादवी व 3/4 पोक्सो अधिनियम थाना सेक्टर-142, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज कर कल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।