फोनरवा कार्यालयमें घूमधाम से मनाया गया, 73वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26/01/2022) : फोनरवा ऑफिस सेक्टर 52 में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सदस्यों ने देश प्रेम के गीत गाए।

फोनरवा के महासचिव के के जैन ने 73 वां गणतंत्र दिवस पर कहा कि सलाम इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है।
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक हम में जान हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा, महासचिव श्री के. के. जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओ पी यादव, राजीव गर्ग, जे पी उप्पल, विजय भाटी, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा , प्रदीप मिश्रा , टी सी गौड़, मूलचंद गुप्ता , सुनील अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।