मूलभूत सुविधाओं के लिए, हिंडन विहार के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (31/01/2022): नोएडा हिंडन विहार सेक्टर 49 में, जहां पर यहां के लोगों ने उत्तर प्रदेश के चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। हम वहां के स्थानीय लोगों से जानेंगे कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव का बहिष्कार क्यों किया है? हम यहां के लोगों से जानने की कोशिश करेंगे कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव बहिष्कार क्यों किया हैं? इसके पीछे क्या कारण है?

1) आरडब्ल्यूए (RWA) हिंडन विहार अध्यक्ष जवाहर लाल रिटार्ड DSP एवं ग्रसित निवासी से जानने की कोशिश करेंगे कि उन्होंने चुनाव का बहिष्कार क्यों किया?

चुनाव का बहिष्कार करो निवासियों ने इसलिए किया है क्योंकि हमारी क्योंकि हमारी क्लोनी को ना तो सेक्टर वाले अपना मानते हैं ना तो अथॉरिटी अपना मानती हैं। और ना ही हमें गांव की श्रेणी में रखा गया है। उनका कहना है कि यह अलग कॉलोनी है इसका कोई विकास कार्य नहीं होता।मूलभूत सुविधाएं जो जीवन के लिए आवश्यक होते हैं ना तो नाले की, ना तो सड़क की सुविधा है, ना सीवर की सुविधा है ना तो पानी सुविधा है। हम जीस तरह जीवन यापन कर रहे हैं। पानी का जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है। 200-250 फीट नीचे पानी मिल रहा है वो भी खारा पानी मिल रहा है‌ और पानी पीने के योग्य नहीं है। जनता परेशान हैं। हम लोगों ने इकट्ठा होकर RWA के पदाधिकारियों ने यहां के जन-प्रतिनिधि संसद सदस्य और विधायक सदस्य से बात की उनको ज्ञापन दिया। लेकिन उन्होंने आज तक मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है इसलिए हमने निर्णय लिया है कि 2022 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। हमारे यहां के कालोनी में 1650 फ्लैट हैं और करीब 7-8 हजार वोट है। हमारे यहां चुनाव के समय वोट लेने तो आते हैं लेकिन उसके बाद जनता का कोई ख्याल नहीं रखते है। 5 साल पूरे हो गए हैं इसलिए वह फिर इस बार वोट मांगने आएंगे। इसलिए हम लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए हम खुद निजी इंतजाम किए हैं और यहां पर गार्ड लगाए हैं। सीवर को साफ कराने का काम हम खुद मिलकर कर रहे हैं। नाले और सड़क यह बड़े बजट का काम है इसलिए हम इसे खुद से नहीं कर सकते। इतने में चुनाव का बहिष्कार करेंगे तो इन जनप्रतिनिधियों के कान के नीचे जुं रेंगेगा और तब वह समझेंगे कि कॉलोनी वासी कितना परेशान है‌। हमने जनप्रतिनिधियों को अंदर जाना वर्जित कर दिया है और जो भी आ रहे हैं उन्हें हम यहां से भेज दे रहे हैं। हम नोएडा के अंदर रहकर भी ऐसा जीवन जी रहे हैं जो कि हम सोच भी नहीं सकते थे।

2) जब आप नोएडा अथॉरिटी के पास अपनी समस्या को लेकर गए थे तो आपको उनसे क्या जवाब मिला?

नोएडा अधिकारियों के पदाधिकारियों ने हमसे कहा कि यह कॉलोनी हमारे सेक्टर में नहीं आती हैं। हम जो विकास कार्य करते है और जो नोएडा का पैसा है हम अपने सेक्टरों के विकास कार्य में लगाते हैं। हम आपकी कॉलोनी के लिए कोई भी मूलभूत सुविधा प्रदान नहीं कर सकते। यह आपके गांव का मामला है। आज के समय में यहां पर प्रधान का चुनाव नहीं होता क्योंकि यह गांव को खत्म करके यहां प्राधिकरण का गठन कर रहा हैं। इसलिए यहां जिला पंचायत का चुनाव नहीं होता क्योंकि इसे जिला से भी अलग कर दिया गया है। यह कॉलोनी प्राधिकरण के अंदर जाएगा इसलिए कोई भी काम यहां का नोएडा अथॉरिटी नहीं करता हैं।

3) यहां के जो वर्तमान विधायक है, आप उसके बारे में क्या कहना चाहेंगे?

हमारे यहां के माननीय विधायक पंकज जी है ये रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह के बेटे है। विधायक और जनप्रतिनिधित्व का काम अपने जनता का सेवा करना होता है। लेकिन मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे माननीय विधायक जी चुनाव जीतने के बाद एक बार भी यहां पर आए नहीं हैं। आरडब्लूए वालों ने मिलकर आग्रह किया कि आप एक बार हमारे कॉलोनी में आए भले आप काम ना करें, लेकिन हमारे समस्याओं को देखें तो सही। आप एक बार निरीक्षण करें हो सकता कि आपके निरीक्षण करने से हमारे यहां का भला हो जाए लेकिन वह नहीं आए। अब मुझे भरोसा है कि वह आएंगे क्योंकि चुनाव का समय है। वोट मांगने जरूर आएंगे। इसलिए हम लोगों ने मिलकर चुनाव का बहिष्कार किया है।

स्थानीय लोगों से पूछा गया कि आपको क्या-क्या मूलभूत सुविधाएं हैं जो नहीं मिल रही है तो उन्होंने कहा कि यहां पर जो सीवर लाइन है वहां पर हमेशा पानी जमा हो जाता। यहां के सड़कें और गलियां टूटी फूटी है और जगह-जगह पर गड्ढे हैं। बरसात के दिनों में यहां पर पानी जमा हो जाता है और पीने के पानी का यहां पर कोई भी सप्लाई नहीं है। सीवर और नालों में बारिश के दिनों में पानी बहुत ज्यादा भर जाता है जिससे कि हमारे घर गंदे हो जाते हैं और जिसकी वजह से हम बीमार हो जाते हैं।

आने वाले चुनाव में आप अपने क्षेत्र में क्या-क्या विकास देखना चाहते हैं? उनके जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे पहले सड़कें सही होने चाहिए और सीवर लाइन सही होने चाहिए और पीने का पानी का सप्लाई होना चाहिए। यहां के सड़कों पर रात के समय लाइट नहीं होती। सड़कों पर पानी जमा होता है। सड़के टूटी हुई है और इससे हम लोगों को बहुत परेशानी होता है। जैसा कि आपने कहा कि रात के समय सड़कों पर लाइट नहीं होती तो क्या आप रात में आने वक्त आप सुरक्षित महसूस करते हैं? इसके जवाब में उसने कहीं कि हमें खुद को सुरक्षित महसूस करवाना पड़ता है क्योंकि जानते यहां का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

हिंडन विहार के लोग किस शहर से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उनके अनुसार यहां 5 सालों में कोई भी काम नहीं हुआ और यहां का विधायक एक बार भी निरीक्षण करने के लिए नहीं आए है। यही कारण है कि यहां के लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है।

अपनी माँगों को सुनाने के लिए RWA सचिव धीरलाल चौहान सहसचिव प्रवीन झा, सुनील श्रीवास्तव, मनोज,उपाध्यक्क्ष दीपकयादव, भीम सिंह रिटायर्ड इंस्पेक्टर, सतवीर फ़ौजी, रविन्द्र खारी कोसाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उपकोसाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, संतोष झा और मेंबर dr. राजीव त्यागी, बिट्टू चौहान, रामकुमार चौहान, विनोद शर्मा, सत्यवीर सिंह, आशीष झा और काफ़ी संख्या में महिलायें शामिल रही ।