जारचा पुलिस ने 10 हजार का ईमानी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17/02/2022) : थाना जारचा पुलिस द्वारा 10 हजार रूपये का ईनामी/गैंगस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद।

थाना जारचा पुलिस द्वारा दिनांक 16.02.2022 को अवैध शस्त्र के साथ 01 अभियुक्त जावेद उर्फ कल्ली पुत्र नसरूद्दीन उर्फ नसरू नि0 ग्राम आलमपुर सेक्टर- 55 थाना धौज जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र करीब 33 वर्ष को छौलस बम्बे की पुलिया थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर को 01 नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। जो मु0अ0सं0 563/21 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना दादरी मे वांछित अभियुक्त है तथा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से 10,000 रुपये का ईनामी अपराधी है। उक्त सम्बन्ध में थाना जारचा पर मुकदमा अपराध संख्या 39/2022 धारा 4/25 आर्मस एक्ट बनाम जावेद उर्फ कल्ली उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इतिहास में भी काफी थानें‌ मुकदमे दर्ज हैं।