नोएडा : एआरटीओ दफ्तर में बिना मास्क लगाए एंट्री नहीं मिलेगी एंट्री

Noida : कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर सरकारी दफ्तरों में भी संक्रमण से बचने की पहल की जा रही है।  सेक्टर 33 स्थित एआरटीओ ऑफिस में आने वाले लोगों को मुंह पर मास्क लगाने या गमछा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं एआरटीओ ऑफिस को सेनेटाइज किया गया।
इसके अलावा बिना मॉस्क, बिना सैनिटाइजेशन किए और बिना हाथ धोए एआरटीओ में एंट्री प्रतिबंधित कर दिया गया है। एआरटीओ ऑफिस के एंट्री गेट पर गार्डों की ड्यूटी लगाई है। हाथ धोए बिना तथा सैनिटाइजेशन के बिना कागजों में भी अफसर तथा बाबू साइन नहीं कर रहे हैं।
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने प्रदेश सरकार द्वारा एडवाइजरी को विभाग में सख्ती से लागू करा दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी ने आज लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी बांटे, जिससे लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से बचाया जा सके।