गाड़ी चढ़ाकर बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले अजय को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (25 फरवरी 2022): दिनांक 17/02/2022 को थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 109/2022 धारा 279/304 भादवि के अंतर्गत वांछित चल रहे अभियुक्त अजय कुमार पुत्र हरवंश लाल निवासी म0न0- 1381 गली न0-13 गोविन्द पुरी कालकाजी साऊथ दिल्ली को दिनांक 23/02/2022 को अट्टा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त द्वारा दिनांक 17.02.2022 को ब्रजवासी स्वीट्स के सामने सेक्टर -20 नोएडा में कार महिन्द्रा एक्सयूवी 500 नम्बर डीएल 12 सीएन 0142 को जानबूझकर अनियंत्रित गति से चलाकर वादी के भतीजे को टक्कर मारकर दी गयी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी तथा कार चालक गाडी को लेकर फरार हो गया था।

अभियुक्त का विवरणः

अभियुक्त अजय कुमार पुत्र हरवंश लाल निवासी म0न0- 1381 गली न0-13 गोविन्द पुरी कालकाजी साऊथ दिल्ली

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0स0 109/2022 धारा 279/304 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण
घटना मे प्रयुक्त कार महिन्द्रा एक्सयूवी 500 रजि0 नम्बर डीएल 12 सीएन 0142