जनता की मदद से दादरी पुलिस ने किया दो शातिर चोरों को गिरफ्तार।

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06/03/2022):थाना दादरी पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से 02 शातिर अभियुक्त (चोरो) को चोरी की एक बैट्री व एक स्टेपनी मय टायर के गिरफ्तार

थाना दादरी पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से दिनांक 05/03/2022 को अभियुक्त 1. कासिम पुत्र आस मौहम्मद निवासी बादशाहनगर थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 2. रोहित पुत्र कालूराम निवासी पुराना कटहैरा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 124/2021 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त कासिम व रोहित उपरोक्त को वादी मुकदमा के गोदम मे चोरी करते समय मौके से पकडे जाना तथा अभियुक्तों को मय माल के गिरफ्तार किया गया है।