पुलिस ने किया चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा (09/03/2022): थाना दादरी पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद।

दिनांक 08.03.2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र राजपाल निवासी ग्राम लुहारली, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के लुहारली कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 129/2022 धारा 379 भादवि थाना दादरी से सम्बन्धित चोरी की एक मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस नं0 UP13N6953 रंग लाल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 379/411 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।