बादलपुर पुलिस द्वारा 02 शराब तस्कर गिरफ्तार।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21/03/2022): थाना बादलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शराब तस्कर 1.राना सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम श्यौनाली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा 2. शाहरूख पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम श्यौनाली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा को थाना क्षेत्र के महक रेजीडेन्सी में अन्दर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 34 पव्वे अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.राना सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम श्यौनाली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा।
2.शाहरूख पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम श्यौनाली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 के तहत मुकदमा कर दर्ज जेल भेज दिया गया है।