सेक्टर 142 पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (23/03/2022): दिनांक 23.03.2022 थाना सेक्टर 142 पुलिस द्वारा मोहियापुर अंडरपास के पास से मु0अ0स0 447 /2019 धारा 363/366/376 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त रंजीत पुत्र स्व0 राजेंद्र निवासी ग्राम बिशनपुर कोरलाही वार्ड नंबर 8, थाना कुमारखंड जिला मधेपुरा बिहार वर्तमान निवासी ग्राम दल्लूपुरा सेक्टर 164 को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण –
दिनांक 24/04/2019 को अभियुक्त द्वारा अपने रहने वाली वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0स0 447 /2019 धारा 363/366/376 व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363/366/376 पचब व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।