नोएडा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29/03/2022): मंगलवार को यातायात ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेक्टर 50 के गोल चक्कर के समीप चालाया गया सघन वाहन जाँच अभियान। नोएडा में कई ऑटो चालक अपने वाहनों को बिना परमिट और कागजों की खानापूर्ति के ही चला रहे थे। पुलिस द्वारा कागजातों की सघन जाँच करने और कागजात अधूरे पाए जाने पर सख्त हिदायत देते हुए जल्द से जल्द सभी कागजात अपडेट करवाने को कहा गया।

शाम 5 बजे तक करीब 50 ऑटो रिक्शा के कागजातों की जाँच की गई। जिसमें अधिकांश ऑटो चालक पुलिस को कागजात दिखाने में असमर्थ दिखे। जिन्हें जल्द से जल्द कागज बनाने की हिदायत दी गई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि शहर में चलने वाले ऑटो के कागजात, परमिट सहित अन्य दस्तावेज पूरे किए जाएं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।