नोएडा सिटीजन फोरम वीमेंस की टीम ने झुग्गियों में बांटे सैनिटरी पैड

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (01/04/2022): नोएडा में शुक्रवार को नोएडा सिटीजन फोरम वीमेंस की टीम ने नोएडा सेक्टर 76 एवं बरौला में झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को सैनिटरी पैड बांटे।

पैड वितरण के बाद वहां की रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। और महिलाएं अपने आप को महामारी के दौरान किस तरीके से स्वस्थ रख सकती हैं उसकी भी जानकारी दी गई।

नोएडा सिटीजन फोरम की तरफ से इंद्रानी मुखर्जी ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं व लड़कियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें सैनिटरी पैड के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गयी।

70 से ज़्यादा महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी पैड

सेंटर फॉर सोशल चेंज से वाणी वोरा ने जानकारी देते हुए बताया की आज लगभग 70 से ज्यादा महिलाओं को सैनिटरी पैड बाटे गए है। और हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि लड़कियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड की जानकारी दी जाए । और वह कैसे अपने आप को स्वस्थ रख सकती हैं आगे भी हम जानकारी लगातार महिलाओं के बीच पहुंचाते रहेंगे।