पति पर हमला करने वाली फरार चल रही पत्नी को पुलिस को पुलिस ने धरदबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02/01/2023): दिनांक 02.01.2023 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा अपने पति पर हमला करने वाली फरार आरोपी पत्नी रेखा देवी पत्नी अगस्त साह निवासी ग्राम कठिन रनिडा, जिला बांका, बिहार वर्तमान पता चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नेाएडा को बहलोलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी पत्नी के कब्जे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-63 पर मु0अ0सं0 003/2023 धारा 324/326 भादवि0 व 4/25 आयुद्ध अधि0 पंजीकृत किया गया है।

वादी मुकदमा द्वारा तहरीर देकर सूचना जिसमें वादी की पत्नी रेखा देवी को किसी अन्य लड़के से बात करने से मना करने पर उसके द्वारा वादी के गुप्तांग पर चाकू से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर चोट पहुँचा देने के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-63 पर मु0अ0सं0 003/2023 धारा 324 भादवि0 पंजीकृत किया गया। वादी के चोटो के निरीक्षण व डाक्टर से वार्ता के व दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 326 भादवि0 व 4/25 आयुद्ध अधि0 की बढोत्तरी की गयी।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 003/23 धारा 324/326 भादवि0 व 4/25 आयुद्ध अधि0 थाना सेक्टर-63, नोएडा।