भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा सामाजिक न्याय पखवारा के अंतर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/04/2022): आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर 116 स्थिथ जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी के अध्यक्षता में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत जिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह उपस्थित रहे। इस परे कार्यक्रम को किसान मोर्चा नॉएडा द्वारा संचालित किया गया जिसमें नॉएडा के किसानों का सम्मान किया गया।

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है सिर्फ किसान की उत्थान के लिए काम किया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने किसानों के लिए अनेकों योजनाओं की शुरुआत करी, जिसमें किसान सम्मान निधि, किसानों के लिए हेल्थ कार्ड, जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो। विधायक श्री पंकज सिंह ने सम्मेलन में किसानों को समानित करते हुए उनका आभार प्रकट किया और कहा की आप लोगो ने जो सम्मान वोट देकर किया जिसके बदौलत आज पूरे प्रदेश में शानदार जीत मिला।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी ने किसान भाईयों के संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा किसान मजदूर के विकास के लिए तत्पर रहती है। किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में नोएडा विधानसभा क्षेत्र के किसान मौजूद रहे ।

किसान सम्मेलन में जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, उपाध्यक्ष महेश अवाना, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, मुक्तानंद शर्मा, घनस्याम यादव, इंद्राज खटाना, धर्मेंद्र नंदा, रोहित शर्मा, विजय अवाना सहित किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे ।