दादरी पुलिस द्वारा 01 आरोपी गिरफ्तार

 

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17/04/2022)

थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 17/04/2022 को अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी समाधिपुर थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को अजायबपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-
अभियुक्त द्वारा दिनांक 08.04.2022 को वादी की पुत्री उम्र -18 वर्ष (पडोस में रहने वाली) को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 198/2022 धारा 366 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमे उपरोक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।