पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच में मुठभेड 02 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (18/04/2022): दिनांक 16.04.2022 को थाना फेस 2 पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 02 लुटेरे अपराधी 1. विशाल साहानी पुत्र अभिमन्यु साहानी निवासी सिसवन थाना सिसवन जिला सीवान बिहार हाल पता हरेन्द्र भाटी के किराये का मकान, बी-101 शकुन्तला अपार्टमेन्ट थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर 2. नासिर अली उर्फ मलिक पुत्र नसरुद्दीन निवासी मेण्डू थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस हाल पता सुरेन्द्र चौधरी का किराये का मकान हल्दौनी ईदगाह पुस्ता के पास थाना ईकोटेक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर को कुलेसरा पुस्ता रोड के पास से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान घायल हो गये है, जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। अभियुक्तों केे कब्जे से घटना में लूटे गये 03 लाख 05 हजार रुपये नगद, घटना प्रयुक्त मोटरसाईकिल व दो तमंचा देशी नाजायज 315 बोर मय खोखा कारतूस एवं दो मोबाईल फोन बरामद हुए है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

घटना का विवरण-
दिनांक 10/04/2022 को थाना फेस 2 नोएडा क्षेत्रान्तर्गत सब्जी मण्डी सैक्टर 88 गेट नं0 04 के पास से दिन दहाडे अभियुक्तों द्वारा मण्डी के दुकानदारो के कलेक्शन सम्बन्धी रुपये लूटने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में सम्बन्ध में मु0अ0सं0 150/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।