पुलिस ने 5 दिन से लापता बच्चों को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25/04/2022): दिनांक 25/04/2022 को समय करीब प्रातः 02ः00 बजे थाना दादरी पुलिस को गश्त व पैट्रोलिंग के दौरान रेलवे रोड, दादरी के पास 02 बच्चे उम्र 11 वर्ष व 12 वर्ष लावारिस हालात में परेशान घूमते मिले जिसपर पुलिस द्वारा तत्काल उक्त दोनों बच्चों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया।

उक्त दोनों बच्चों के बारे में आस-पास से जानकारी करने पर भी उनके बारे में कुछ पता ना चल सका जिस पर पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित कराने पर ज्ञात हुआ की उक्त दोनों बच्चे जनपद कासगंज से 5 दिन से लापता है व इनके परिजन काफी परेशान है। पुलिस द्वारा कड़े प्रयास करते हुए दोनों बच्चों के माता-पिता से सम्पर्क किया गया एवं उनको सूचना दी गयी जिसपर दोनों बच्चों के परिजन उनको लेने थाना दादरी पर आ गये।

जानकारी करने पर पता चला की दोनों बच्चे दिल्ली घूमने जाना चाहते थे जिस कारण वह बिना किसी को बताए अपने घर से निकल गये थे। पुलिस द्वारा दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया एवं सम्बन्धित थाना को अवगत करा दिया गया जिसपर बच्चों के परिजनों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।