दिन निकलते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12/05/2022): यमुना एक्सप्रेस वे पर दिन निकलते ही भीषण हादसा हो गया आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन में तड़के 5:00 बजे एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कार में सवार 7 लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे जब इनकी बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर थी तो कार डंपर से जाकर टकरा गई जिसमे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए घायलों को आनन-फानन में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोग अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मरने वालों में चार महिलाएं और एक पुरुष है।

मरने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रकांत नारायण राणे उम्र 68 वर्ष पुणे महाराष्ट्र के निवासी थे।

श्रीं मति स्वर्णा चंद्र कांत बुराडे उम्र 59 वर्ष पुणे महाराष्ट्र की निवासी थी।

श्रीमती मालन विश्वनाथ उम्र 68 वर्ष पुणे महाराष्ट्र की निवासी थी।

 

श्रीमती रंजन भरत पवार उम्र 60 वर्ष पुणे महाराष्ट्र की निवासी थी।

श्रीमती नुवंजन मुजावर उम्र 53 वर्ष कर्नाटका की निवासी थी।

7 लोगों में से 2 लोग अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं जिनके नाम है श्री नारायण रामचंद्र कोलकर जिला सातारा महाराष्ट्र के निवासी हैं।

श्रीमती सुनीता राजू उम्र 35 वर्ष निवासी बेलकम चिकोड़ी कर्नाटका की निवासी है।