पुलिस ने किया दुष्कर्म के अभियोग में 01 आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12/05/2022): थाना बादलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 12.05.2022 को वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र रामकरण नि0 ग्राम डगरपुर थाना खेकडा जिला बागपत उम्र 21 वर्ष को उसके निवास स्थान ग्राम डगरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-
अभियुक्त द्वारा दिनांक 11.01.2022 को वादी की नाबालिक पुत्री ग्राम दुजाना थाना बादलपुर क्षेत्र से (जहां अभियुक्त वादी के पडोस में किराये के मकान पर रहता था) बहला फुसलाकर ले जाना। जिसके सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर मु0अ0स0 12/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर्हता को दिनांक 11.01.2022 का रात्रि को बरामद किया गया। जिसमें पीडिता/अपह्रता के बयानो के आधार पर अभियुक्त दीपक पुत्र रामकरण नि0 ग्राम डगरपुर थाना खेकडा जिला बागपत का नाम प्रकाश में आया। तथा अभियोग में 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।