अवैध शस्त्र के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16/05/2022): दिनांक 16.05.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त तरुण कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी, ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 21 वर्ष को तिलपता गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ।

अभियुक्त के द्वारा दिनांक 14.05.2022 को ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर में अपने परिवार के चाचा व दादा से विवाद के दौरान बरामदशुदा अवैध तमंचा निकालकर वादी गणो को डराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1.तरुण कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी, ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 21 वर्ष

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।