सरकार के 8 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (18/05/2022): भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक सोमवार को तिलपता स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी व संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ सत्यपाल सिंह सैनी मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ सत्यपाल सिंह सैनी पार्टी की आगामी कार्यक्रम की योजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

डॉक्टर सतपाल सैनी ने कहा कि 20 मई से जुलाई तक संगठन के कार्यक्रम है। 20 से 25 मई तक मंडल में बैठक का आयोजन होगा। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 8 साल पूरे होंगे और 30 मई से 15 जून तक देश भर‌ में बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि देश के हित में केंद्र सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागिता निभाएं।

क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करना होगा।

बैठक में एमएलसी नरेंद्र भारती, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, आशीष वत्स, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोली, योगेश चौधरी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, सचिन शर्मा मौजूद रहे।