पुलिस ने किया हत्या के 02 आरोपियों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (21/05/2022)

दिनांक 20.05.2022 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 078/2022 धारा 147,148,149,323,504,506,307,302,34 भादवि0 के अंतर्गत हत्या के आरोपी 02 वांछित अभियुक्तों 1.साबिर पुत्र सलीम निवासी ग्राम नूरपुर थाना जारचा जनपद गौ0बु0नगर 2.सलीम पुत्र वाजिद निवासी ग्राम नूरपुर थाना जारचा जनपद गौ0बु0नगर को छौलस बम्बे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त साबिर पुत्र सलीम के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है जिसके सम्बन्ध मे थाना जारचा पर मुकदमा अपराध संख्या 91/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

विवरणः

दिनांक 25.04.2022 को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नूरपुर में अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर आरिफ पुत्र निजामुदीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें दिनांक 26.04.2022 को गिरफ्तार अभियुक्तों के साथी तैमूर व अरबाज पुत्रगण याकूब को आलाकत्ल एक पिस्टल 32 बोर व एक तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 147,148,149,323,504,506,307,302,34/3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।