नोएडा भाजपा द्वारा शक्ति संवाद अभियान के तहत “शक्ति सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16 फरवरी 2024): शक्ति सम्मान कार्यक्रम एन.ई.ए. सभागार सेक्टर 6 नोएडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। शक्ति सम्मान कार्यक्रम में आज स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठन से जुड़ी कई समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मंत्री बृजेश सिंह ने इस मौक़े पर कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। आज भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है चाहें उज्जवला योजना हो या महिला सम्मान बचत पत्र योजना या महिला समृद्धि योजना, ग्रामीण आजीविका योजना आदि कई ऐसी स्कीम हैं जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए आज मोदी सरकार संकल्पित है।

ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस मौक़े पर कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं और मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अभिमान के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठन जिसमें जीवा फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, लायंस क्लब, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, नारी शक्ति आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में अभियान संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, रचना जैन, दीपाली दीक्षित, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।