बादलपुर पुलिस ने किया बिल्लू दुजाना गैंग के 1 को सदस्य गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (21/05/2022)

दिनांक 19.05.2022 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा बिल्लू दुजाना गैंग के सदस्य सौरभ पुत्र बबलू निवासी ग्राम दुजाना थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को भोला होटल के पास अम्बेडकर पार्क की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अभियुक्त सौरभ के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए। उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर मु0अ0सं0 149/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सौरभ पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इतिहास में कई मुकदमे दर्ज हैं।