अवैध हथियार के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (23/05/2022): दिनांक 22.05.2022 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत अवैध हथियार के साथ 02 अभियुक्त 1.रवि पुत्र रामजन्म शर्मा निवासी गा्रम मोहनपुरा, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज, बिहार वर्तमान पता अमर सिंह का मकान, चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर 2.मुकुल कुमार पुत्र नरेश पंडित निवासी ग्राम रूस्तमपुर, थाना गौसी, जनपद जहानाबाद, बिहार वर्तमान पता चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के एबीसीडी चौराहा सी ब्लॉक सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 वह 4/25 आयुद्ध अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।