महिलाओं के भेष में अवैध गांजा बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07/06/2022): थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा महिलाओं के भेष में गांजा बेचने वाले दो अभियुक्तों 1. कमल पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम साखी पुर थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर 2. अतुल पुत्र भीम निवासी ग्राम साखी पुर थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर को पी-3 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त कमल के कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा तथा अभियुक्त अतुल के कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा (कुल 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा) बरामद किया गया है।

अभियुक्तों का विवरणः

1. कमल पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम साखी पुर थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. अतुल पुत्र भीम निवासी ग्राम साखी पुर थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोगों का विवरण

1. मु0अ0स0 389/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट- गौतमबुद्धनगर बनाम कमल
2. मु0अ0स0 389/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट- गौतमबुद्धनगर बनाम अतुल