सूरजपुर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (08/06/2022): थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ अभियुक्त सूर्या पुत्र सतपाल निवासी ग्राम व थाना सलेमपुर जनपद बु0शहर वर्तमान पता अनिल कालू की बिल्डिंग ग्राम मलकपुर थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को क्राउन प्लाजा के पीछे बटन कम्पनी के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 365/2022 धारा 4/25 आर्म्स थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2. .मु0अ0सं0 -090/2022 धारा 380 भादवि0 थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर ।
3. मु0अ0सं0 -0058/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।