महिला पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (08/06/2022): थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा वादिया की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर घटनास्थल निम्बस पार्क व्यू -2 चाई फाई ग्रे0नो0 से ही अभियुक्तों 1. ऋषभ पुत्र सुनील नि0 म0न0-520 ग्रउन्ड फ्लोर सेक्टर 47 गुंडगाँव वर्तमान पता एल-703 निम्बस-2 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर 2. आकाश पुत्र विनीत त्यागी नि0 फ्लैट न0- 108 पार्श्वनाथ अल्फा-2 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

आज दिनांक 08.06.2022 को निम्बस पार्क व्यू -2 चाई फाई ग्रे0नो0 पर 1. ऋषभ पुत्र सुनील 2. आकाश पुत्र विनीत त्यागी के द्वारा शराब के नशे में वादिया मुकदमा को अश्लील फब्तियाँ कस रहे थे। वादिया द्वारा घटना की सूचना थाना बीटा-2 पुलिस को दी जिस पर थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर घटनास्थल निम्बस पार्क व्यू -2 चाई फाई ग्रे0नो0 से ही अभियुक्तगण ऋषभ व आकाश को गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 393/2022 धारा 294 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर