थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (11/06/2022): दिनांक 10.06.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. फिरोज पुत्र महमूद नि0-गांव कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद हाल पता मुनीम का मकान नगला चरनदास थाना फेस-2 जीबीएन उम्र करीब 33 वर्ष , 2. इमरान खान पुत्र भोला राम नि0-राजग्राम थाना पुरा रोहित जिला वीरभूमी पश्चिम बंगाल हाल पता झुग्गी झोपडी घण्टा गोल चक्कर के पास कस्बा सूरजपुर जीबीएन उम्र करीब 19 वर्ष को तिलपता गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

कब्जे से अभियुक्त फिरोज उपरोक्त के पास एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व अभियुक्त इमरान उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ।

बरामद तमंचा व चाकू के सम्बंध में थाना सूरजपुर पर अभियोग संख्या -372/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम फिरोज उपरोक्त व मु0अ0सं0 373/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम इमरान खान उपरोक्त पंजीकृत किये गये है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इतिहास में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।