नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/06/2022): थाना रबुपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 22.06.2022 को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 अभियुक्त महीश पुत्र राजपाल निवासी मुरादगढी थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर को उसके निवास स्थान ग्राम मुरादगढी थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण-

अभियुक्त द्वारा अपने पडोस में रहने वाले वादी की पुत्री उम्र करीब 07 वर्ष के साथ दिनांक 20.06.2022 को छत पर खेलते समय दुष्कर्म किया गया‌।

इस सूचना पर दिनांक 21.06.2022 को थाना हाजा पर मु0अ0स0 116/2022 धारा 376 एबी भादवि व धारा 5/6 पोस्को अधिनियम बनाम महीश पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

महीश पुत्र राजपाल निवासी मुरादगढी थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर

अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0 116/2022 धारा 376 एबी भादवि व धारा 5/6 पोस्को अधिनियम थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर