थाना कासना पुलिस द्वारा चोरी की स्कूटी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 जून2022):  थाना कासना पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों 1.आरिफ उर्फ दिल शेर पुत्र सलाउद्दीन निवासी आदमपुर थाना नवदपुर जिला पटना बिहार वर्तमान पता जामिया हाजी कालोनी दिल्ली 2. वंश कुमार पुत्र सतवीर कुमार निवासी सैथली थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद वर्तमान पता आश्रम चौक दिल्ली 3. विवेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम सिकतरा थाना ऐतमालपुर जनपद आगरा वर्तमान पता आश्रम चौक दिल्ली को मय चोरी की मय 01 स्कूटी नम्बर डीएल 6एस बीएच 8054 के साथ सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों ने बरामद स्कूटी आश्रम पेट्रोल पम्प से दिनांक 13.06.2022 को चोरी की थी और आज बेचने की फिराक में ग्रेटर नोएडा आये थे उक्त स्कूटी पर लगी नम्बर प्लेट पर अंकित नम्बर को ई-चालान एप्प के माध्यम से सर्च किया गया तो पंजीकृत स्वामी निवासी यमूना विहार नई दिल्ली होना पाया गया तथा उक्त स्कूटी के सम्बन्ध में ई-पुलिस स्टेशन(सनलाइट कालोनी साउथ ईस्ट दिल्ली) पर मु.अ.स.16774/22 अंतर्गत धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

अभियुक्तों का विवरण

1.आरिफ उर्फ दिल शेर पुत्र सलाउद्दीन निवासी आदमपुर थाना नवदपुर जिला पटना बिहार वर्तमान पता जामिया
हाजी कालोनी दिल्ली
2. वंश कुमार पुत्र सतवीर कुमार निवासी सैथली थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद वर्तमान पता आश्रम चौक दिल्ली
3. विवेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम सिकतरा थाना ऐतमालपुर जनपद आगरा वर्तमान पता आश्रम चौक दिल्ली

पंजीकृत अभियोग का विवरणः-

1. मु0अ0सं0 152/2022 धारा 414 भादवि थाना कासना गौतमबुद्धनगर
2. मु.अ.स.16774/22 अंतर्गत धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन(सनलाइट कालोनी साउथ ईस्ट दिल्ली)

बरामदगी का विवरण-

एक स्कूटी डीएल 6एस बीएच 8054