नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/08/2022): 29 अगस्त को थाना इकोटेक 3 पुलिस ने एक आरोपी विक्की उर्फ विकास विष्ट को थाना फेस-2 नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण-

बता दें कि आरोपी विक्की उर्फ विकास विस्ट वादी की पुत्री ( जिससे अभियुक्त का मोबाइल फोन से सम्पर्क था) को दिनांक 27.08.2022 को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 365/2022 धारा 363 भादवि दिनांक 28.08.2022 को पंजीकृत किया गया था ।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1. मु0अ0स0 365/2022 धारा 363 भादवि थाना इकोटेक -3 जिला गौतमबुद्धनगर