पुलिस ने किया 02 चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05/09/2022): थाना फेस-2 पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.2022 को 02 शातिर अभियुक्त 1. रोहित कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम नकटिया मोहनपुर थाना केन्ट बरैली हालपता कुसुम का मकान डेरी के सामने बरौला थाना सेक्टर 49 गौतमबुद्धनगर उम्र 21 वर्ष, 2. बलवीर सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम शिवाया अहमदपुर थाना कादरचौक बदांय़ू हालपता जगरेश का मकान ग्राम इलाहाबास थाना फेस 2 गौतमबुद्धनगर उम्र 19 वर्ष को गली न0 06 के मोड़ पर भंगेल थाना फेस 2 नोएडा से मय चोरी की 02 बन्डल कैबिल व 02 इनवर्टर की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से बरामद इनवर्टर बैटरी चोरी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर पूर्व में मु0अ0सं0 190/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0 190/22 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-2 नोएडा
2.मु0अस0 389/22 धारा 414 भादवि थाना फेस-2 नोएडा