अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/09/2022): 2 साल पहले वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रहने वाले एक चीनी नागरिक को कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों नागरिकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) ने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर एक 34 वर्षीय झांग लियांग चीनी नागरिक को‌ भारत में अवैध रूप में रहने के चलते 14 सितंबर को नोएडा सेक्टर-112 में उसके आवास से गिरफ्तार किया है।

साथ ही पुलिस ने बताया कि झांग लियांग 2019 में बिजनेस वीजा पर दो साल के लिए भारत आया था। और वह भारत में अपना खुद का व्यवसाय चला रहा था, लेकिन दिसंबर 2020 में उसका वीजा समाप्त होने के बाद भी, वह पिछले 2 सालों से वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने देश न लौटे हुए भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी चीनी नागरिक झांग लियांग का कहना है कि उसने 2021में वीजा की अवधि को आगे बढ़ावाने के लिए आवेदन भी किया था, पर उसकी वीजा आगे बढ़ाने की अवधि की अर्जी को खारिज कर दिया गया था।

आगे पुलिस ने बताया कि आरोपी झांग लियांग से पूछताछ जारी है और उससे दिल्ली में निर्वासन केंद्र भेज दिया गया है, जहां पर संबंधित एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।