घरों में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21/10/2022): थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.10.2022 की यमुना एक्सप्रेस वे खेडा अण्डर पास से के पास से टैक्सी रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जेटी 1905 मे सवार दो चोर विनय कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम नगला संतोषी थाना करहल जिला मैनपुरी व सलमान पुत्र निजामुद्दीन अहमद निवासी ग्राम काकन थाना कोतवाली सदर जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त की घटना से संबंधित माल मसरुका 1,05,000/- (एक लाख 05 हजार रुपये) नकदी , विभिन्न चोरी की घटना से संबंधित 04 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद नाजायज तमंचा मय 02 कारतूस जिन्दा .315 बोर , 01 अदद नाजायज चाकू व चोरी करने के उपकरण (01 ताला काटने का कटर,01 प्लास,01 पेचकस) घटना मे प्रयुक्त टैक्सी (कार ) रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जेटी 1905 बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0180/2022 धारा 380 भादवि मे धारा 411 की भादवि की बढौत्री की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर उपरोक्त अभियोग के अलावा 1. मु0अ0स0 217/2022 धारा 414 भादवि बनाम विनय कुमार, सलमान 2. मु0अ0स0 218/2022 धारा 3/25 आयुद्ध आधिनियम बनाम विनय कुमार 3. मु0अ0स0 219/2022 धारा 4/25 आयुद्ध आधिनियम बनाम सलमान पंजीकृत हुए है।

वादी मुकदमा निवासी ग्राम करौली बांगर थाना रबूपुरा ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना रबूपुरा सूचना दी गयी थी कि दिनांक 02-09-2022 को अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से सोने व चादी के जेवरात व पडोस के धीरेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र सिह एव सुरेन्द्र सिह पुत्र कन्छी सिह के घरो से भी अज्ञात चोरो द्वारा सोनो/चाँदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गयी की सूचना पर थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 180/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।