छठ पूजा सुख, शांति और स्नेह का प्रतीक है: आयोजक। Jaypee Kosmos, Noida

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (1 नवंबर 2022): लोक आस्था एवं विश्वास का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आस्थापूर्वक सोमवार को संपन्न हुआ। 28 अक्टूबर को नहाय- खाय से शुरू छठ महापर्व चौथे दिन 31अक्टूबर 2022 को प्रात: कालीन अर्घ्य के साथ भगवान भास्कर को प्रणाम करते हुए संपन्न हुआ। छठ महापर्व देश ही नहीं दुनियाभर में मनाया जाता है।

नोएडा के जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के लोगो ने भी आस्थापूर्वक भगवान भास्कर को प्रणाम कर छठ महापर्व मनाते हुए जगत कल्याण हेतु प्रार्थना किया।

 

टेन न्यूज नेटवर्क की संवाददाता शैली अग्रवाल ने छठ महापर्व में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत की।

इस अयोजन के मुख्य आयोजक रजनीश कुमार ने कहा कि “यह अयोजन किसी एक व्यक्ति की अध्यक्षता में नहीं हुआ है बल्कि ये सभी कॉसमॉस सोसाइटी के लोगो के सहयोग से और उनके साझा प्रयासों से सफल हुआ है। हमें खुशी है कि इतना बढ़िया माहौल में हमसभी छठ मना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि “दुनियाभर में जहां भी लोग छठ मनाते हैं वह जानते हैं कि छठ सुख, समृद्धि, शांति और स्नेह का प्रतीक है।”