बिसरख पुलिस ने किया हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा‌ (17/11/2022): दिनांक 16.11.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में आरोपी वांछित अभियुक्त कपिल नागर पुत्र रामे नागर निवासी रोजा याकुबपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को ग्लैक्सी वेगा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 745/2022 धारा 302/325/504/506/120बी भादवि पंजीकृत है।

अपराध का विवरणः

दिनांक 11.11.2022 को अभियुक्त कपिल नागर पुत्र रामे नागर निवासी रोजायाकूबपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर द्वारा गुदाला (लोहे की रोड) से हमला कर अपने भाई अनिल नागर की हत्या कर दी गयी थी व मृतक की पत्नी के साथ भी मारपीट की थी जिससे उसके बांये हाथ की हड्डी टूट गयी थी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 745/2022 धारा 302/325/504/506/120बी भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर।