लाईसेन्सी डीबीबीएल बन्दूक से हर्ष फायरिंग कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17/11/2022): बुधवार,16.11.2022 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी मनीष नागर को उसके घर से लाईसेन्सी डीबीबीएल गन व बन्दूक लाईसेन्स सहित गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि बीते 26/10/2022 को थाना बादलपुर क्षेत्र में डीबीबीएल बन्दूक से हर्ष फायरिंग कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर मु0अ0सं0 332/2022 धारा 25(09)/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 332/2022 धारा 25(09)/30 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण-

1. एक लाईसेन्स डीबीबीएल बन्दूक नं0 600/फर0/07
2. एक बन्दूक डीबीबीएल गन नम्बर 8101-80