मानसिक रूप से कमजोर 02 महिलाओं को परिजनों गया मिलवाया

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14/12/2022): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा दिनांक 23.11.2022 व 09.12.2022 को शेल्टर होम अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा में काउन्सलिंग के दौरान एक महिला उम्र करीब 50 वर्ष, जिसको दिनांक 09.11.2022 को शेल्टर होम दयाल अपना घर जिला मेरठ से अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा लाया गया था, ने बताया कि में गांव हरचना जिला बुलन्दशहर की निवासी हूं। मुझे मेरे घर पंहुचा दो। महिला ने अपने भाई का नाम बब्बन उर्फ राजवीर बताया।

ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा गुगल ऐप से गांव हरचना, बुलन्दशहर को सर्च किया गया जो थाना गुलावटी के अंतर्गत आता है तत्काल सम्बन्धित थाने से सम्पर्क करते हुये उक्त महिला के सम्बन्ध में बताया गया तथा उसके भाई से वार्ता की गयी। महिला के भाई ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है जिसके कारण वह बिना बताये घर से कही चली गयी थी।

एएचटीयू टीम द्वारा आज दिनांक 13.12.2022 को उसके भाई राजवीर उर्फ बब्बन ग्राम व पोस्ट हरचना थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर के सुपुर्द किया गया।

अपना घर आश्रम में रह रही दूसरी महिला उम्र करीब 28 वर्ष, जिसको दिनांक 17.10.2022 को अपना घर आश्रम में थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा लाया गया था तथा महिला की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी कुछ हालत में सुधार होने पर महिला ने बताया कि वह गाँव सलेमपुर थाना मुफतशील जिला गया बिहार की रहने वाली है, उसने अपने पिता का नाम बताया।

ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा थाना मुफतशील बिहार पुलिस के सहयोग से महिला के पिता से वार्ता की गयी और महिला के बारे में बताया तो महिला के पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से ठीक नही थी जो कि दो महीने पहले बिना बताये घर से कहीं चली गई थी। हम लोगों ने काफी ढूँढा लेकिन वह हमें कहीं नहीं मिली।

अपना घर आश्रम स्टाफ के सहयोग से पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.2022 को महिला को उसके पिता सुपुर्द किया गया। महिला के पिता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।