दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06/01/2023): दिनांक 05.01.2023 को वादी ओमपाल पुत्र माँमचन्द निवासी ग्राम लुहारली, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर की तहरीर पर उनकी पुत्री को आरोपी विकास पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम डाढा, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर (पति) व जेठ, जेठानी व सास के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताडित कर मारपीट करते हुये हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना कासना पर मु0अ0सं0 04/2023 धारा 498ए/304बी/323 भादवि व 3/4 दहेज अधि0 पंजीकृत किया गया। दिनांक 06.01.2023 को थाना कासना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित वांछित आरोपी (पति) विकास पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम डाढा, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर को विनोद भाटी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 04/2023 धारा 498ए/304बी/323 भादवि व 3/4 दहेज अधि0 थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।